Lesson 08 : Tips And Tricks To Learn Most Commonly Used English Words In Daily Life | Part 02

[ Lesson 08 : English Without Grammar - Part 3 (B) ]


[ Tips And Tricks To Learn ]


[ Most Commonly Used English Words In Daily Life ]


[ पाठ 08 : इंग्लिश विदाउट ग्रामर - भाग 3 (B) ]


[ दैनिक जीवन में सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाले अंग्रेजी शब्दों की सूची ]


[ सुझाव और तरकीब ]


दोस्तों, मैं अपने कोर्स [ Dinesh Goswami Free English Course ( दिनेशगोस्वामी फ्री इंग्लिश कोर्स ) ] के लैसन # 8 में आपका स्वागत करता हूँ और आपसे गुजारिश करना चाहूंगा, आपको एक सलाह देना चाहूंगा हूँ कि अगर आपने इस लैसन से पहले के लैसेंस नहीं पढ़े हैं या ध्यान से नहीं पढ़े हैं, तो कृपया करके उन्हें अच्छी तरह से पढ़ लें, समझ लें !  क्योंकि हर लैसन  इस कोर्स का  एक अहम् हिस्सा है ! हर लैसन, इस कोर्स को सिलसिलेवार बनाता है ! इसलिए, अगर आप हर लैसन को सिलसिलेवार तरीके से नहीं पढेंगें, या उसे अच्छी तरह से समझे बिना आगे बढ़ जाएंगे तो आप इस कोर्स का सम्पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे ! इसलिए, मैं आपसे फिर से गुजारिश करता हूँ कि आप  इस कोर्स के हर लैसन को ध्यान से पढ़ें और जब तक आप उसे अच्छे तरीके से समझ न लें, तब तक आगे न बढ़ें ! आपकी सुविधा के लिए मैं इस कोर्स के इंडेक्स पेज़ का लिंक नीचे दे रहा हूँ  ....

 

[ इंडेक्स पेज ]

 

दोस्तों, जैसे कि मैने अपने पिछले लैसन # 7 " [ Lesson 07 : English Without Grammar - Part 2 (A) - [ Tips And Tricks To Learn Most Commonly Used English Words In Daily Life ] - [ ( दैनिक जीवन में सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाले अंग्रेजी शब्दों की सूची – ( सुझाव और तरकीब ) ] " में आपसे वादा किया था कि “ दोस्तों, अगले लैसन में, मैं आपको यह समझाऊँगा  कि “ स्पोकन एंड रिटन इंग्लिश कोर्स ” को कम्पलीट करने में " Most Commonly Used English Words In Daily Life List (By Category ) ( दैनिक जीवन में सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाले अंग्रेजी शब्दों की सूची ( श्रेणी के अनुसार ) ] लिस्ट क्या भूमिका अदा करेगी और आपने इसका यूज़ कैसे करना है !


तो दोस्तों, आइए शुरुवात करते हैं………


दोस्तों, अब आपको एक रजिस्टर, एक ब्लू और एक रेड पैन चाहिए ! और आपको यह सुनश्चित करना है कि इस रजिस्टर का यूज़ आपको केवल इस कोर्स के नोट्स बनाने के लिए ही करना है ! इस रजिस्टर में आप अपने कोर्स के अलावा और कोई भी और काम नहीं करेंगें ! अब आप इसके पहले पेज पर “ वोकैब्लरी ” लिखिए ! अब मैं आपको  " Most Commonly Used English Words In Daily Life List (By Category ) ( दैनिक जीवन में सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाले अंग्रेजी शब्दों की सूची ( श्रेणी के अनुसार ) ] की जो लिस्ट प्रोवाइड करूँगा, उसको आपने, अपने रजिस्टर में ब्लू पैन से लिखना है !


दोस्तों, जब आप लिखना शुरू करेंगें, तो कुछ समय बाद ही, आपको यह महसूस होना शुरू हो जाएगा कि - अरे मैं इन शब्दों को क्यों लिख रहा हूँ ! यह शब्द और इनके मतलब तो मुझे पहले से ही पता हैं ! फिर लिखने की क्या ज़रूरत है ? इनमें से अधिकतर शब्द तो बहुत ही आसान है, इन्हें लिखने की आवश्यकता ही नहीं है ! क्यूँ व्यर्थ ही अपना समय खराब कर रहा हूँ ! पहले ही इतना बिज़ी रहता हूँ, ढेरों काम पड़े हुए हैं ! मैं पढ़ तो सकता हूँ, पर लिख नहीं सकता ! यह काम तो बहुत बोरिंग है ! अब तो नींद आने लगी है ! सिर्फ़ पढ़ लेता हूँ ! पढ़ने से ही काम चल जाएगा ! और न जाने क्या-क्या आपके दिमाग़ में घूमने लगेगा !


दोस्तों यही समय डिसाइड करेगा कि आप इंग्लिश सीखने के काबिल हैं या नहीं ! यदि आप इन सभी बातों को दिमाग़ से निकालकर, द्रिढ़ - निश्चय के साथ, लगातार ये शब्द अपनी कॉपी में लिखने में सफल हो जाते हैं, तो दोस्तों, मैं आपको 100% विश्वास दिलाता हूँ कि आप इंग्लिश बोलने और लिखने में बहुत ही जल्द सफलता प्राप्त कर लेंगे, अन्यथा इंग्लिश लैंग्वेज को सीखने के अपने सपने को भूल जाएँगे या फिर किसी अन्य कोर्स को खोजने में अपना समय खराब करेंगें !


दोस्तों, मैंने अपने पूरे जीवन में अभी तक जितना भी ज्ञान प्राप्त किया है, उसे मैं कुछ शब्दों में आपके समक्ष प्रस्तुत करना चाहता हूँ ! पता नहीं, आप इससे कितना सहमत होते हैं या नहीं, पर मेरे जीवन का तो यही शाश्वत सत्य है :


“अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सभी को सबसे पहले  एक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ता है ! फिर, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, एक ऐसे मार्ग की आवश्यकता होती है, जिस पर चलकर हम अपने लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं ! दोस्तों,  अपनी लाइफ के एक्सपीरियंस के आधार पर मैं आपको समझाना चाहता हूँ कि, अधिकतर लोग सिर्फ अपना लक्ष्य निर्धारित कर यह समझने की भूल करने लगते हैं कि उन्हें सफलता प्राप्त हो जाएगी ! पर दोस्तों, याद रखिए, आपका लक्ष्य आपकी सफलता को निर्धारित नहीं करता ! अपने लक्ष्य, तक पहुंचने के लिए, आपको एक मार्ग  भी बनाना है ! जिस पर निरंतर चलते हुए, परिश्रम करते हुए, आपने अपने लक्ष्य तक पहुँचना है ! जब आप अपने लक्ष्य तक पहुँच जाते हैं, तो आप सफल हो जाते हैं, आप अपनी सफलता को प्राप्त कर लेते हैं !

 

तो दोस्तों, याद रखिए, “ आपका ‘ लक्ष्य ’ आपका मार्ग नहीं बनाता, आपको अपना मार्ग खुद बनाना पड़ता है, खुद चुनना पड़ता है ! उसी मार्ग पर चलकर यदि आपको आपका ‘ लक्ष्य ’  प्राप्त हो जाता है तो आप सफल हो जाते है, अथार्त् आपको सफलता प्राप्त हो जाती है ! ”

 

तो दोस्तों, डिसिज़न आपका है, लक्ष्य आपका है ( “ स्पोकन एंड रिटन इंग्लिश ” का ज्ञान प्राप्त करना ) और सफलता भी आपकी ही होगी !

 

दोस्तों, आप अपने लिए सोचिए ! आप “ स्पोकन एंड रिटन इंग्लिश ” का ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं, यह आपका “ लक्ष्य ” हुआ ! पर क्या आप सोचते हैं कि अपना सिर्फ “ लक्ष्य ” निर्धारित कर लेने भर से आपको आपका “ लक्ष्य ” प्राप्त हो जाएगा ? मुझे पूरा विश्वास है कि आपका उत्तर " नहीं " होगा ! अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको एक “ मार्ग ” भी चुनना होगा ! इसी मार्ग पर चलकर, अपने “ लक्ष्य ” तक पहुंचने के सफर को “ मेहनत ” कहते हैं !  आप जितनी ज्यादा मेहनत  करेंगें, आपका सफ़र उतना छोटा हो जाएगा, आपको आपकी मंजिल, आपका “ लक्ष्य ” उतनी जल्दी मिल जाएगा !


दोस्तों आपके दिमाग़ में एक प्रश्न और भी उठ रहा होगा कि मैं आपको लिखने के लिए क्यों कह रहा हूँ ?  इंटरनेट पर इंग्लिश लैंग्वेज को सीखने के लाखों कोर्स ऑलरेडी मौजूद है, उनमें तो ऐसा नहीं बताया या समझाया जाता !


दोस्तों, मैं आपको एक छोटा सा एग्जाम्पल देकर इसका कारण समझता हूँ ! आप जब छोटे थे, स्कूल जाते थे तो स्कूल में आपको आपके सहपाठी ( क्लॉस्फेलो ) और अध्यापक ( टीचर ) मिलते थे ! क्या कभी आपको उनके नाम याद करने की जरूरत महसूस  हुई  ?  नहीं हुई ? क्यों ? क्योंकि आप उनसे रोज़ मिलते थे, उनसे रोज़ बात करते थे, उनके साथ  उठते थे, बैठते थे, इसलिए उनके साथ रहते-रहते आपको उन सभी के  नाम अपने आप याद हो गए !  उन्हें याद करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ी ! उन्हें जब भी बुलाना होता था, बिना दिमाग़ पर ज़ोर डाले, बिना किसी विलंब के हम उनका नाम पुकार  लेते थे !


दोस्तों, इसी तरह हमने शब्दों को भी अपना मित्र बनाना है ! रोज़ उनसे मिलना है, रोज़ उन्हें पढ़ना है ! बस ! याद नहीं करना ! रट्टा नहीं लगाना है ! हमारी इनसे दोस्ती होनी चाहिए ! ताकि जब भी हमें इन्हें बोलने कि ज़रूरत हो तो ये अपने आप ही हमारी ज़बान पर हो ! इन्हें बोलने के लिए, उस समय हमें हमारे दिमाग़ पर ज़ोर डालने की ज़रूरत न पड़े ! किसी भी भाषा को धारा - प्रवाह बोलने का यह सबसे पहला और सबसे बड़ा सीक्रेट है !


दोस्तो, मैं जानता हूँ कि इस लिस्ट को रजिस्टर में लिखना आसान नहीं होगा ! मेरे अधिकतर स्टूडेंट्स, यह शिकायत करते है कि सर ये बहुत बोरिंग है ! और, अधिकतर स्टूडेंट्स इसे लिखने में बहुत समय लगा देते हैं ! पर दोस्तों, मैं आपको एक बात  बताता हूँ ! लिस्ट को सिर्फ़ लिख भर देने से, अधिकतर नहीं, बल्कि सभी स्टूडेंट्स सिर्फ़ एक बात कहते है कि, सर इसे लिखना कितना बोरिंग था या नहीं, कह नहीं सकते ! पर इसे लिखने के बाद हमारे अंदर 100% कॉन्फिडेन्स आ गया है कि इंग्लिश बोलना या लिखना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है और अब हमें विश्वास हो गया है कि हम बहुत जल्दी ही इंग्लिश बोलने या लिखने में महारत हासिल कर लेंगें !


दोस्तों, मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपको सब कुछ अच्छे से समझ आ गया होगा ! अगले लैसन में, मैं आपके लिए " Most Commonly Used English Words In Daily Life List (By Category ) ( दैनिक जीवन में सर्वाधिक प्रयुक्त होने वाले अंग्रेजी शब्दों की सूची ( श्रेणी के अनुसार ) ] प्रोवाइड करूंगा ! मैंने जैसा आपको इस लैसन में समझाया है, उसी के अनुसार सबसे पहले, अपने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ लिखना आरम्भ कीजिएगा  !

 

[ निवेदन (Request) ]


दोस्तों, मैं यथा-शक्ति कोशिश करूंगा कि जितना संभव हो सके, मैं उतने आसान तरीके से यह कोर्स आपको समझा सकूं, जिससे आप इस कोर्स से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें ! आप अच्छी इंग्लिश लिख और बोल पाएं ! और इस ज्ञान का लाभ उठाते हुए अपने जीवन में निरंतर सफलता की नई  उचाईयों को  हासिल करें ! फिर भी अगर आपके दिमाग में कोई प्रश्न या संशय हो तो आप मुझे मेरी ईमेल आइडी. पर कांटेक्ट कर सकते हैं, या मेरे ब्लॉग पर “कांटेक्ट फॉर्म” यूज़ कर सकते हैं !

 

धन्यवाद !


हार्दिक शुभकामनाओं सहित,


आपका शुभचिंतक,


दिनेश गोस्वामी


Blog  : dineshgoswamifreeenglishcourse.blogspot.com


Email : dineshgoswamifreeenglishcourse@gmail.com