About Us | Free Online Spoken And Written English Course By Dinesh Goswami


[Dinesh Goswami Free English Course]


[ दिनेश गोस्वामी फ्री इंग्लिश कोर्स ]

 

मैं, दिनेश गोस्वामी, सबसे पहले अपने ब्लॉग dineshgoswamifreeenglishcourse.blogspot.com पर आपका स्वागत करता हूँ, अभिनंदन करता हूँ आपकी उस आशा का, आपकी उस अभिलाषा का, आपकी उस जिगयासा का या आपकी उस ज़रूरत का, जो आपको कुछ नया या कुछ ज़्यादा सीखने के लिए प्रेरित कर रही है ! आपकी इसी इच्छा - शक्ति का सम्मान करते हुए, इसे प्रणाम करते हुए, आइए हम इस कोर्स की शुरुआत करते हैं !

 

[ मेरा परिचय ]

 

मैं, दिनेश गोस्वामी, एक अंग्रेजी भाषा का टीचर हूं ! मैं लगभग पिछले 20 सालों से “ स्पोकन  एंड रिटन इंग्लिश ” की ट्रैनिंग दे रहा हूँ ! इस क्षेत्र में अपने अनुभव के अनुसार, मैंने [ Dinesh Goswami Free English Course ( दिनेश गोस्वामी फ्री इंग्लिश कोर्स ) ] डिजाइन किया है !

 

दोस्तों, मैने इस कोर्स को इस तरह से तैयार किया है कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह स्कूल स्टूडेंट हो या कॉलेज स्टूडेंट, सर्विसमैन हो या बिजनेसमैन, रिटायर्ड पर्सन हो या हाउसवाइफ, सभी इस कोर्स का फायदा उठा सकते हैं ! यानी अच्छी इंग्लिश लिख सकते हैं, बोल सकते हैं !


[ प्रतिज्ञा ( Commitment ) ]


दोस्तों, मेरी एक  कमिटमेंट है आपसे ! एक वादा है आपसे, कि इस पूरे कोर्स के दौरान, मैं आपको किसी भी पॉइंट पर कुछ भी पैसे खर्च करने के लिए नहीं कहूँगा ! इस कोर्स की कुछ भी फीस नहीं है ! मुझे आपकी दुआओं के अलावा, आपसे कुछ नहीं चाहिए ! अगर मैं अपनी पूरी शक्ति से, अपने पूरे मन से, अपनी पूरी ईमानदारी से आपको कुछ सिखाने की कोशिश करूँगा, तो ऊपरवाला मुझे अपने आप बरकत देगा !

 

 

[ Suggestion ( सुझाव) ]


दोस्तों, मैं आप सभी को एक बात बहुत ध्यान से समझने के लिए कहूंगा कि यदि आप इस कोर्स से 100% फायदा उठाना चाहते हैं, तो आप इस कोर्स को करते समय किसी अन्य बुक या प्रोग्राम का सहारा न लें ! मुझे सिर्फ़ आपका १००% डेडिकेशन, डेटर्मिनेशन और डिवोशन चाहिए, बाकि सब इस कोर्स में है ! मुझे पूरा विश्वास है कि इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप न केवल अच्छी इंग्लिश लिख सकेंगें, बल्कि बोल भी पाएंगें ! दोस्तों, मेरा पूर्ण विशवास है कि इस कोर्स को सम्पूर्ण करने से पहले ही आपके अंदर इतना आत्म-विश्वास पैदा हो जाएगा कि आप न केवल अच्छी इंग्लिश लिखने में अपितु अच्छी इंग्लिश बोलने में भी सक्षम हो सकेंगें !

 

[ Request ( निवेदन ) ]


दोस्तों, मैं यथा-शक्ति कोशिश करूंगा कि जितना संभव हो सके, मैं उतने आसान तरीके से यह कोर्स आपको समझा सकूं, जिससे आप इस कोर्स से ज्यादा से ज्यादा फायदा उठा सकें ! आप अच्छी इंग्लिश लिख और बोल पाएं ! और इस ज्ञान का लाभ उठाते हुए अपने जीवन में निरंतर सफलता की नई  उचाईयों को  हासिल करें ! फिर भी अगर आपके दिमाग में कोई भी प्रश्न या संशय हो तो आप मुझे मेरी ईमेल आइडी. पर कांटेक्ट कर सकते हैं, या मेरे ब्लॉग पर “ कांटेक्ट फॉर्म ” यूज़ कर सकते हैं !

आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ !

धन्यवाद !

हार्दिक शुभकामनाओं सहित,

आपका शुभचिंतक,

दिनेश गोस्वामी

Blog  : dineshgoswamifreeenglishcourse.blogspot.com

Email : dineshgoswamifreeenglishcourse@gmail.com